Sunday 12 January 2020

उस लड़की का नाम परी हैं

तितली जैसी रंग बिरंगी,
बालों से वो लगती फिरंगी।
सोने के जैसे जो खरी हैं,
उस लड़की का नाम परी हैं।

इधर उधर फुदकती दिन भर,
खुशियाँ बांटती फिरती घर-घर।
जादू की जिसके पास छड़ी हैं,
उस लड़की का नाम परी हैं।

हैं सूरत उसकी कितनी प्यारी,
लगती हैं वो सबसे न्यारी।
जो थोड़ी सी बातूनी हैं,
उस लड़की का नाम परी हैं।

बातें उसकी मिश्री की डली हैं,
वो सब लोगों की लाड़ली हैं।
फूलों की जो छोटी सी लड़ी हैं,
उस लड़की का नाम परी हैं।

No comments:

Post a Comment